🚨पुरानी गल्ला मंडी में 2 साल पुरानी डबल मर्डर की रंजिश पर फिर तनाव, पुलिस तैनात🚨
पिछोर- नगर की पुरानी गल्ला मंडी में आज दो साल पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फिर जमकर विवाद हो गया। सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
बताया जा रहा है कि करीब 2 साल पहले दूसरे पक्ष ने गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी थी, उसी पुरानी रंजिश को लेकर आज फिर विवाद बढ़ गया। फरियादी पक्ष का कहना है कि आरोपी पक्ष उनके आसपास न रहे, नहीं तो फिर कोई गंभीर घटना हो सकती है। वहीं दूसरा पक्ष अपना मकान छोड़ने को तैयार नहीं है।
फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Pichhore, Shivpuri | Nov 4, 2026