इमामगंज: इमामगंज के जंगल में अफीम की खेती की तैयारी का खुलासा, ट्रैक्टर जब्त
Imamganj, Gaya | Oct 15, 2026 गया जिले के इमामगंज क्षेत्र में जंगल के अंदर अफीम की खेती की तैयारी का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए जुताई में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। वहीं, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, जंगल में अफीम की खेती की तैयारी के लिए जमीन की जुताई की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने