भीलवाड़ा: पुलिस थाना सुभाषनगर ने वाहन चोरी की वारदात का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 17 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद
भीलवाड़ा। धर्मेन्द्र सिह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक, भीलवाडा के आदेशानुसार वाहन चोरी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पारस जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन में व माधव उपाध्याय आईपीएस वृत्ताधिकारी वृत सदर के सुपरविजन में शिवराज गुर्जर थानाधिकारी थाना सुभाषनगर के नेतृत्व में एक विषेष टीम का गठन किया गया।