भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में दीपावली की धूम, दो दिन मनाया गया पर्व, बाजारों में उमड़ा जन सैलाब, अन्नकूट महोत्सव 22 अक्टूबर को
भीलवाड़ा में दीपावली का पर्व पारंपरिक उत्सव और उल्लास के साथ सोमवार से मनाया जा रहा है, अमावस्या तिथि के चलते इस बार दीपावली 2 दिन मनाई जा रही है, बाजारों में जबरदस्त रौनक रही, आज मंगलवार को भी लोगों ने दीपावली की खुशियां आपस में बाटी और अपनों से मिलने जुलने का दौर चलता रहा।