भीलवाड़ा: प्रताप नगर चौकी के बाहर नाकाबंदी तोड़कर हेड कांस्टेबल पर स्कॉर्पियो से जानलेवा हमले के आरोपित साहिल से राइफल बरामद
पिछले दिनों प्रताप नगर पुलिस चौकी के बाहर हाईवे पर लगाई गई नाकाबंदी तोड़कर हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव को स्कॉर्पियो की टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक में चल रहे आरोपित साहिल की निशानदेही पर पुलिस ने राइफल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपित के बाकी साथियों की तलाश की जा रही है जिन पर दस दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है।