भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में महिलाओं ने श्रद्धा से गोवर्धन पूजा की, परिवार की सुख-समृद्धि की करी कामना
दीपावली के बाद बुधवार सुबह करीब 7 बजे से ही जिलेभर में महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से गोवर्धन पूजा संपन्न की। इस वर्ष दीपावली के अगले दिन भी अमावस्या तिथि रहने के कारण श्रद्धालु महिलाओं ने आज गोवर्धन पूजा की।बड़े तड़के ही मोहल्लों और घरों के आगे महिलाओं ने गाय के गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति बनाकर पूजा-अर्चना की।