पीपलू: पीपलू नगर पालिका में मतदाता सूची में 7 अप्रैल तक जुड़वा सकते हैं नाम
Peeplu, Tonk | Mar 29, 2026 पीपलू नगर पालिका चुनावों को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा आपत्ति बाबत 7 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया है।सुपरवाइजर राहुल मीणा ने बताया कि रविवार को प्रत्येक बूथ पर विशेष शिविर आयोजित किया गया। जहां पर मतदाताओं ने पहुंच कई आपत्तियां दर्ज करवाई तथा नए मतदाताओं ने नाम जुड़वाने हेतु निर्धारित आवेदन भी प्रस्तुत किये।