बुढ़ाना: रियावली नंगला गांव में प्रशासन ने सरकारी जमीन से हटवाया अवैध कब्जा, अवैध भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर फसल को किया नष्ट
शनिवार को बुढ़ाना एसडीएम के नेतृत्व में भारी सुरक्षा के बीच सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया। बताया जा रहा है कि रियावली नंगला के कई किसानों ने अवैध कब्जा कर रखा था काफी दिनो से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से फसल उगाई जा रही थी। जिसको लेकर पिछले काफी दिनों से जांच चल रही थी। अधिकारियों ने अवैध भूमि पर जो किसानों की फसल खड़ी थी सभी फसल को नष्ट करा दिया।