बहराइच: सिलौटा मोड़ से कोतवाली देहात पुलिस ने 1 करोड़ 6 लाख की स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बहराइच पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र में सिलौटा मोड़ लखनऊ-बहराइच मार्ग से दो अभियुक्तों को 106 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की पहचान जहीर खान और मो0 रिजवान के रूप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद स्मैक की कीमत करीब 1 करोड़ 6 लाख रुपये बताई जा रही है।