बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता केदार नाथ अग्रवाल के आकस्मिक निधन की सूचना पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह आयोजित इस शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।