बहराइच: बहराइच तहसील सदर प्रांगण में चार सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
सोमवार को बहराइच सदर तहसील प्रांगण में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जनपद बहराइच के लेखपालों ने प्रदर्शन कर प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। यह प्रदर्शन हापुड़ मे जिलाधिकारी के दंडात्मक व्यवहार एवं उत्पीड़न आत्मक कार्रवाई से तनावग्रस्त लेखपाल की हृदय विदारक मृत्यु के विरोध मे की गई है इसके संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है।