बहराइच: झिंगहा घाट के पास से एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ किया गया गिरफ्तार
बहराइच पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र में झिंगहा घाट के पास से एक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त का नाम शुभम शुक्ला है, जो ग्राम कदियापुर थाना बौंडी का निवासी है। जिसकी जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने एक अभ्युक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास अवैध देसी तमंचा बरामद हुआ है।