बहराइच: विकास भवन में पंचायती राज कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया शुरू, डीएम के तबादले की मांग
बहराइच विकास भवन परिसर में पंचायती राज कर्मियों ने डीएम पर बैठक के दौरान अभद्रता का आरोप में लगाते हुए प्रदर्शन करते हुए धरना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर जिला विकास अधिकारी राजकुमार ने जिस घटना को लेकर धरना शुरू किया है उन तथ्यों का खंडन किया है। उनका कहना है कि डीएम द्वारा बैठक में सूचना न लाने पर मात्र कहा गया था की सूचना नहीं लाए हैं तो बैठक से जाइये।