जतारा: विभिन्न स्थानों पर 40 दिवसीय गायत्री मंत्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई, महायज्ञ में नशामुक्ति और समाज जागरण के संकल्प गूंजे
बल्देवपुरा स्थित प्रज्ञामंडल में अखंडदीप शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री मंत्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति गायत्री महायज्ञ के साथ संपन्न हुई। आयोजन में जतारा, मांची, लार, रामगढ़, देवराहा, बमरी, सिमरिया, जरूआ और कदवाँ सहित विभिन्न शाखाओं के साधकों ने सहभागिता की। महायज्ञ से पूर्व समूह साधना आयोजित की गई। वक्ताओं ने क्षेत्र जागरण, नशामुक्ति,