नाथनगर: ललमटिया थाना क्षेत्र में ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था अंग्रेजी शराब, 12 लीटर के साथ युवक गिरफ्तार
ललमटिया पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 12 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के ट्रॉली बैग की तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अकबरनगर थाना क्षेत्र के खेरहिया गांव निवासी नवनीश कुमार के रूप में की गई है।