कोईलवर: कोईलवर अंचल में जनता दरबार: भूमि विवाद के 10 मामलों की सुनवाई, 7 का मौके पर किया गया निपटारा
कोईलवर अंचल कार्यालय में शनिवार को राजस्व अधिकारी राजभूषण सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी भूमि संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जनता दरबार में कुल 10 मामले प्रस्तुत किए गए जिनमें सात मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।