दीपावली एवं धनतेरस पर्व के मद्देनजर गया पुलिस अलर्ट, जिलेभर में सघन वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान जारी।
आज दिनांक 05.11.2026 की मध्य रात्रि में आगामी दीपावली एवं धनतेरस पर्व के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार नगर पुलिस उपाधीक्षक-1, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं सभी थानाध्यक्षों के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सघन छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान रेलवे स्टेशन, होटल, लॉज एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच एवं निगरानी की जा रही है। साथ ही, ज्वेलरी दुकानों एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सतत निगरानी रखी जा रही है।
गया पुलिस द्वारा पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक सतर्कतापूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।