बड़ी सादड़ी। नगरपालिका क्षेत्र में जनगणना 2027 का प्रथम चरण 16 मई से शुरू हुआ। इस चरण में मकानों का सूचीकरण होगा। 25 वार्डों के प्रगणकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के बाद नजरी नक्शा, मार्कर व अन्य सामग्री दी गई। उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा और चार्ज अधिकारी मदन लाल सालवी की मौजूदगी में हुआ।