राजमहल: राजमहल प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई
राजमहल प्रखंड सभागार कक्ष में गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ मो. यूसुफ की अध्यक्षता में बीएलओ की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदान केंद्रों की मैपिंग कार्य की प्रगति की कड़ी समीक्षा की गई।