बीकानेर: हाईवे हादसे में मृत 5 जनों के परिजनों को 1 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा देने का आदेश
नेशनल हाईवे-62 पर टांकला के पास वर्ष 2021 में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायाधीश अनवर अहमद चौहान ने ट्रक चालक की घोर लापरवाही मानते हुए बीमा कंपनी को 1.17 करोड़ रुपये से अधिक मुआवजा देने के आदेश दिए। मामला 14 अगस्त 2021 का है, जब जोधपुर से बीकानेर जा रही अर्टिगा