सिमडेगा: चोरी की KTM बाइक बरामद, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, किशोर बालक भी निरुद्ध
सिमडेगा: चोरी के मामले में सिमडेगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी गई KTM बाइक JH20G-9697 बरामद कर ली। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम मांझी (19) निवासी हरिजनटोली, बराबरपानी को गिरफ्तार किया। वहीं करीब 16 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया गया। शुक्रवार को 3बजे SDPO ने बताया कि गौतम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।