लंभुआ: डकैती कांड के मास्टरमाइंड का एक और भाई गिरफ्तार, चांदा पुलिस ने अवैध असलहे के साथ शिवाला चौराहे ब्रिज से पकड़ा
सर्राफा व्यवसाई से डकैती कांड के मास्टरमाइंड अमेठी के मोहनगंज थानाक्षेत्र के भवानी नगर निवासी विपिन सिंह के छोटे भाई विमल सिंह को जिले की चांदा पुलिस ने बैतीकला शिवाला के ओवर ब्रिज ढाल के पास से गिरफ्तार किया है।पुलिस को उसके पास से 1तमंचा व 2जिंदा कारतूस मिला है।पकड़े गए विमल सिंह के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर किया है।