लंभुआ: दुल्हापुर में पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे को लेकर गोष्ठी का हुआ आयोजन
लंभुआ के दुल्हापुर गांव में PM आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2024 के अंतर्गत प्रधान के नेतृत्व में उन्मुखीकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस गोष्ठि में ग्रामीणो को PM आवास योजना के बारे में जानकारी दी गयी व पात्र लोगो के बारे में जानकारी हासिल की गयी।ग्राम प्रधान कैलाशचंद्र दूबे व पंचायत सचिव ने लोगो को बताया कि हमारा मकसद है कि पात्र लोगो तक योजना का लाभ पहुंच सके।