लंभुआ: गोपालपुर मधैया गांव में करंट लगने से युवक की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर मधैया गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से रामप्रसाद विश्वकर्मा की दर्दनाक मौत हो गई।रामप्रसाद की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा गया।वहीं उनकी मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।खबर लिखे जाने तक घटना की वजह का पटा नही चल सका है।