छतरपुर के सबसे प्राचीन हनुमान टौरिया मंदिर में पुजारी को लड़का -लड़की को टोकना भारी पड़ गया। एक दर्जन से ज्यादा असामाजिक तत्वों ने पुजारी से मारपीट कर दी।,मंदिर परिसर की सीढ़ियों पर एक लड़का-लड़की आपत्तिजनक हरकत कर रहे थे। मंदिर के पुजारी रोहित त्रिपाठी ने उन्हें मंदिर परिसर में ऐसा करने से मना किया। इसी बात पर लड़का भड़क गया और फोन कर एक दर्जन से ज्यादा लोगों को बुला लिया,आरोपियों ने पुजारी रोहित त्रिपाठी के साथ जमकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए मुख्य पुजारी राजू महाराज के साथ भी झूमाझटकी की गई। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।,घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति ने पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।,इस मामले में एक आरोपी पुलिस आरक्षक निकला, जिसे एसपी ने तत्काल सस्पेंड कर दिया है। सीएसपी अरुण सोनी ने घटना पर दुख जताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है,सीएसपी ने कहा कि शाम ढलते ही मंदिर परिसर में लैला-मजनू का जमावड़ा लगता है। अब मंदिर के आसपास बर्थडे मनाने वालों और हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं है, पकड़े जाने पर सीधा जेल भेजा जाएगा।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर