पयागपुर: पयागपुर नगर पंचायत में कीचड़ और जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पयागपुर नगर पंचायत के वार्ड 9 स्थित 'पंडित पुरवा (नूरपुर)' में जलभराव और कीचड़ की समस्या को लेकर ग्रामीणो का गुस्सा फूट पड़ा। और आक्रोशित वार्ड वासियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) को शिकायत पत्र सौंपकर जल्द राहत दिलाने की मांग की।