सहसवान: सहसवान नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने वेतन न मिलने से नाराज होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय
सहसवान नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने वेतन न मिलने से नाराजगी जहिर करते हुये कहा 8 जुलाई से सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ, शाखा सहसवान ने आज न.पा.अध्यक्ष को पत्र सौंपकर इसकी सूचना दी। संघ के महामंत्री हरीश लाल और अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन ने 30 जून को ही पत्र देकर चेतावनी दी।