फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच NIT ने देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को पाली से किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आरिफ है जो कुरैशीपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को अवैध हथियार सहित पाली से अवैध हथियार सहित काबू किया था। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। धौज थाने में आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई l