फरीदाबाद: सेक्टर-17 में स्थित पेट्रोल पंप के संचालक ने पांच कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज करवाया धोखाधड़ी का मुकदमा
सेक्टर-17 स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक ने अपने पांच कर्मचारियों के खिलाफ सेक्टर-17 थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पेट्रोल पंप र संचालक हेमंत रावत ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके यहां कार्यरत पांच कर्मचारियों ने धोखाधड़ी करते हुए एक लाख से अधिक की धोखाधड़ी की है।