फरीदाबाद: सेक्टर-12 क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने स्मैक के साथ एक व्यक्ति को सिटी बल्लभगढ़ एरिया से किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रमेश है जो आगरा का रहने वाला है। पहले आरोपी फरीदाबाद में राजीव कॉलोनी में रहता था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिटी बल्लभगढ़ एरिया से अवैध नशे सहित काबू किया था। आरोपी के कब्जे से 6.47 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया l