फरीदाबाद: सेक्टर-83 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग दंपत्ति घायल
सेक्टर-83 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बुजुर्ग दंपत्ति घायल हो गए। हादसे के दौरान बाजार से खरीदारी कर दोनों पैदल घर जा रहे थे। बीपीटीपी थाना की पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित प्रकाश चंद ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह एफसीआई से सेवानिवृत हैं। कल शाम को वह अपनी पत्नी के साथ बाजार खरीदारी करने गए थे। वहां से दोनों पैदल अपने घर लौट रहे थे।