फरीदाबाद: सवारी बनकर आए तीन बदमाशों ने सूरजकुंड रोड पर युवक की कार लूटी
पानीपत से सवारी बनकर आए तीन बदमाशों ने एक युवक की कार लूट ली। बदमाशों ने सूरजकुंड रोड पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस से मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही हैl मोनू ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह पानीपत स्थित गांव खोजकिपुर में रहता है। वह गांव में रहने वाला शुभम नामक एक दोस्त ने उसे फोनकर बुलाया।