अंबाह: अम्बाह की 9 वर्षीय मानवी शर्मा ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता, 'इंडिया बेस्ट डांस प्लेयर' का पुरस्कार भी मिला
Ambah, Morena | Jan 12, 2025 अंबाह निवासी 9 वर्षीय मानवी शर्मा सुपुत्री रविकांत शर्मा ने गुजरात के बड़ोदरा स्थिति स्वामी ऑडिटोरियम में 11 एवं 12 जनवरी की मध्य रात्रि तक चले नेशनल सिंगिंग एंड डांस चैंपियनशिप 2024 -25 के फाइनल में अपनी बेजोड़ धमाकेदार क्लासिकल प्रस्तुति देकर बेस्ट डांसर के रूप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया ।