अंबाह: H.M.P.V. वायरस को लेकर सिविल अस्पताल अंबाह के बीएमओ प्रमोद शर्मा ने दी जानकारी
Ambah, Morena | Jan 11, 2025 सिविल अस्पताल अम्बाह के बीएमओ डॉक्टर प्रमोद शर्मा ने आज एचएमपीवी वायरस की स्थिति पर जानकारी दी उन्होंने कहा कि , ''एचएमपी वायरस की मौजूदा स्थिति पर विशेष ध्यान रखना होगा''। ''यह वायरस कोविड- की तरह जानलेवा या घातक नहीं है. हां, ये जरूर है कि कुछ व्यक्तियों में फेफड़ों के संक्रमण का कारण बन सकता है।