अंबाह: शौर्य चक्र विजेता अमर शहीद विवेक सिंह तोमर की स्मृति में नगर के बिस्मिल चौराहे से मशाल यात्रा निकली
Ambah, Morena | Jan 11, 2025 शौर्य चक्र विजेता विवेक सिंह तोमर के द्वितीय बलिदान दिवस पर उनके नाम पर बन रहे पार्क में मूर्ति अनावरण होने जा रहा है। इससे पूर्व आज शनिवार दोपहर4 बजे विशाल मशाल यात्रा नगर पालिका चौराहे पर पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्मारक से प्रारंभ होकर शहीद पार्क रुअर गांव तक निकाली गई।