मोठ: मोठ में मजदूरी के ₹10 हजार मांगने पर मजदूर की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो में कुल्हाड़ी लिए दिखा युवक
Moth, Jhansi | Oct 14, 2026 मोंठ में मजदूरी के 10 हजार रुपये मांगने पर मजदूर से मारपीट का आरोप। सुखलाल के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट का आरोप लगा है। घटना के वायरल वीडियो में एक युवक कुल्हाड़ी लिए दिखाई दे रहा है। घायल मजदूर को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हमारा न्यूज चैनल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।