स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने कार से भारी मात्रा में अवैध शराब की जब्त
थाना प्रभारी अखलेश दाहिया की टीम द्वारा की गई हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि ग्राम छपरा बायपास पर एक लावारिस कार खड़ी है मौके पर पहुंची पुलिस टीम को बिना नंबर प्लेट की एक सफेद रंग की मर्सिडीज कार मिली तलाशी लेने पर उसमें 36 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी में 50 पाव कुल 324 लीटर1800 पाव शराब पाई गई जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,26,000 है।