स्लीमनाबाद: भेड़ा गांव में पागल कुत्ते ने 28 वर्षीय युवक को काटा, घायल अस्पताल में भर्ती
भेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पागल कुत्ते ने 28 वर्षीय युवक पर हमला कर दिया घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है इस मामले पर आज शनिवार 14 जून शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार युवक गांव के पास खेत की ओर जा रहा था तभी अचानक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से काट लिया परिजन तुरंत घायल युवक को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे