बाह: पिनाहट आगरा रोड पर आमने-सामने 2 बाइक की भिड़ंत, दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
पिनाहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा रोड स्थित एकलव्य नगर के पास बुधवार दोपहर 2 बजे तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घायलों की पहचान 28 वर्षीय दिनेश पुत्र रामदास, निवासी बीधापुरा थाना बसई अरेला और 25 वर्षीय दुर्गेश पुत्र अशोक, निवासी