बाह: पिनाहट में तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की इलाज के दौरान हुई मौत
पिनाहट थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एकलव्य नगर के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दिनेश निवासी बीधा पुरा और दुर्गेश निवासी किंदरपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को फतेहाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें आगरा SN मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शाम 5 बजे दोनों की मौत हो गई।