डुमरा: सीतामढ़ी शहर में पुलिस अधिकारियों ने बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सीतामढ़ी शहर में बैंकिंग प्रतिष्ठानों और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों एवं टाइगर गश्ती दल द्वारा शहर के विभिन्न बैंकों एटीएम केंद्रों तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का विशेष निरीक्षण किया गया।