बंशीधरनगर (नगर उंटारी): दिल्ली में बुखार से नगर ऊंटारी के असगर अंसारी की मौत, तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नगर ऊंटारी प्रखंड के चेचरिया गांव निवासी असगर अंसारी की दिल्ली में बुखार से इलाज के दौरान मौत हो गई। असगर अंसारी की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि असगर अंसारी दिल्ली में रहकर काम करते थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और बुखार की शिकायत के बाद उनकी मौत हो गई। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। असगर अंसारी