लखीसराय: जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निपटान के निर्देश
शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे सोशल मीडिया से मिली जानकारी केअनुसार लखीसराय जिले के सभी थानों में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संबंधित थानाध्यक्षों द्वारा पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों, अनुसंधान की प्रगति एवं लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई।