बिलग्राम: रौरा गांव में खेत से अवैध मिट्टी खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मामला दर्ज
Bilgram, Hardoi | Jun 29, 2026 हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के रौरा गांव में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है रौरा गांव निवासी टिंकल मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार की रात उनके ठेके वाले खेत से गांव के ही ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों ने बिना अनुमति बड़े पैमाने पर मिट्टी उठवा ली और लेवलर से खेत बराबर कर दिया। सुबह आपत्ति जताने पर आरोपियों ने अनभिज्ञता जताई।