Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
bharat8781321
दिल्ली के पप्पू यहां के डब्बू का यही हाल है,आरोप लगाते हैं तेजस्वी पहले इस्तीफ़ा दें उमेश कुशवाहा?
Patna Rural, Patna
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
राज्य कार्यालय, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के निदेश पर आज दिनांक 30.09.2026 को रोहतास जिले के 23 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का जिला पदाधिकारी द्वारा नामित जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों के लिए संचालित गतिविधियों तथा शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेना रहा। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन (शेरशाह सूरी इंटर स्कूल, सासाराम) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाओं का जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला, ITC लैब, विभिन्न कक्षाओं एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित शिक्षकों से प्रयोगशाला एवं अन्य सुविधाओं के उपयोग, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा शिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। ITC लैब के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनके द्वारा प्राप्त की जा रही तकनीकी एवं डिजिटल शिक्षा की जानकारी ली गई। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते समय के अनुरूप तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। जिला पदाधिकारी ने बच्चों से उनके रुचि के विषयों, पढ़ाई की तैयारी तथा भविष्य के लक्ष्यों के बारे में भी बातचीत की। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए गणित की कक्षा भी ली। उन्होंने बच्चों से गणित से संबंधित प्रश्न पूछे तथा विद्यार्थियों द्वारा दिए गए उत्तरों को सुना। इस दौरान उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, विषयों की बेहतर समझ विकसित करने तथा आत्मविश्वास के साथ परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में आयोजित होने वाली पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से अभिभावकों के साथ नियमित संवाद, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा तथा बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग प्रदान किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी रुचि के अनुरूप कौशल विकसित करते हुए शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी एवं व्यावहारिक ज्ञान पर भी ध्यान दें। जिले के सभी 23 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में जिला पदाधिकारी द्वारा नामित जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के उपरांत संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों की स्थिति एवं निरीक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर निरीक्षण प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। तैयार प्रतिवेदन को जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी, रोहतास के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। #IPRD #BiharGovernment #School #PublicService #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
Patna, Bihar | Oct 1, 2026
बिहार में राक्षस राज,गुंडाराज कायम हो गया है अत्याचारी लोग राज कर रहे - तेजस्वी यादव का बड़ा बयान?
Patna Rural, Patna | Oct 1, 2026
📚 मॉडल विद्यालय की मान्यता मिलने पर छात्र ने जताया आभार 🙏✨ छात्र ने मॉडल विद्यालय की मान्यता प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री, बिहार एवं माननीय शिक्षा मंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। यह पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 🌟📖 #मॉडलविद्यालय #विद्यापतिनगर #बिहारसरकार #गुणवत्तापूर्णशिक्षा #शिक्षाकाविकास #छात्रहित #उज्ज्वलभविष्य #मुख्यमंत्रीबिहार #शिक्षामंत्री #जिलाप्रशासनसमस्तीपुर #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Patna, Bihar | Oct 1, 2026
मॉडल विद्यालय में दिए जा रहे सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु छात्र के अभिभावक द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी बिहार एवं माननीय शिक्षा मंत्री जी को आभार एवं धन्यवाद 🙏 #ModelSchool #samratchoudhary #CMSamrat #DistrictAdministration #Samastipur Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Patna, Bihar | Oct 1, 2026
📚 मॉडल विद्यालय की मान्यता मिलने पर छात्रा ने जताया आभार 🙏✨ छात्रा ने मॉडल विद्यालय की मान्यता प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री, बिहार एवं माननीय शिक्षा मंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। यह पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 🌟📖 #मॉडलविद्यालय #बिहारसरकार #गुणवत्तापूर्णशिक्षा #शिक्षाकाविकास #छात्रहित #उज्ज्वलभविष्य #मुख्यमंत्रीबिहार #शिक्षामंत्री #जिलाप्रशासनसमस्तीपुर #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Patna, Bihar | Oct 1, 2026
मॉडल विद्यालय में दिए जा रहे सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु छात्र के अभिभावक द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी बिहार एवं माननीय शिक्षा मंत्री जी को आभार एवं धन्यवाद 🙏 #ModelSchool #samratchoudhary #CMSamrat #DistrictAdministration #Samastipur CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 1, 2026
📚 मॉडल विद्यालय की मान्यता मिलने पर छात्रा ने जताया आभार 🙏✨ छात्रा ने मॉडल विद्यालय की मान्यता प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री, बिहार एवं माननीय शिक्षा मंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। यह पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 🌟📖 #मॉडलविद्यालय #बिहारसरकार #गुणवत्तापूर्णशिक्षा #शिक्षाकाविकास #छात्रहित #उज्ज्वलभविष्य #मुख्यमंत्रीबिहार #शिक्षामंत्री #जिलाप्रशासनसमस्तीपुर #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Patna, Bihar | Oct 1, 2026
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित... आईसीडीएस की सेवाओं को अंतिम लाभुक तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का मंत्री ने दिया निर्देश.. आज दिनांक 30 सितम्बर 2026 को सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार डॉ. श्वेता गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री द्वारा आईसीडीएस की विभिन्न सेवाओं एवं गतिविधियों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉलों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। उन्होंने पोषण, टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले पोषाहार एवं पोषक तत्वों, बच्चों के स्वास्थ्य एवं देखभाल सहित अन्य सेवाओं से संबंधित स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। माननीय मंत्री ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव उनके प्रारंभिक जीवन में ही रखी जाती है। इसलिए बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं के समुचित पोषण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण वितरण का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के समग्र विकास, मातृ स्वास्थ्य एवं समुदाय को जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। चिकित्सक के रूप में अपने अनुभव को साझा करते हुए माननीय मंत्री ने संतुलित एवं पौष्टिक आहार के विभिन्न अवयवों तथा बच्चों एवं माताओं के लिए पोषण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सेविका एवं सहायिकाओं से कहा कि वे अपने क्षेत्र की महिलाओं एवं अभिभावकों को पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण तथा बच्चों की देखभाल के प्रति लगातार जागरूक करें, ताकि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंच सके। माननीय मंत्री ने आईसीडीएस की सभी सेवाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय स्तर से योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए हरसंभव सुविधा एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसी भी पात्र लाभुक को योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। माननीय मंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री ने उपस्थित लाभुकों से सीधा संवाद किया और आईसीडीएस की विभिन्न सेवाओं से उन्हें मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लाभुकों की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों के प्रति माननीय मंत्री का विशेष आत्मीय भाव देखने को मिला। उन्होंने बच्चों को दुलार-प्यार किया तथा उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद बच्चों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा। ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, पोषण सेवाओं एवं बाल विकास कार्यक्रमों को समुदाय के साथ जोड़ने तथा सेवाओं की प्रभावशीलता को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, माननीय प्रखंड प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर समाहर्ता, समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस श्रीमती सुनीता , सहायक निदेशक, दिव्यांगजन श्रीमती सोनाली, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार राय, संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारीगण सहित आईसीडीएस के पदाधिकारी एवं कर्मी, सेविका-सहायिका तथा बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे। #आंगन_का_मिलन #सेवा_संकल्प #कायाकल्प_अभियान #ICDS #पोषण #बाल_विकास #मातृ_स्वास्थ्य #आंगनबाड़ी #समस्तीपुर #जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #बिहार_सरकार #SocialWelfare #CMSamrat #samratchoudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 1, 2026
दिल्ली के पप्पू यहां के डब्बू का यही हाल है,आरोप लगाते हैं तेजस्वी... - Patna Rural News