कसरावद: भुट्टों में दाने नहीं, किसानों की मेहनत पर पानी फिरा
60 हजार प्रति हेक्टेयर खर्च के बाद भी मक्का फसल चौपट, बीज कंपनी पर
क्षेत्र के ग्राम साटकुर में इस बार मक्के की फसल ने किसानों की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। खेतों में ऊपर से हरे-भरे और स्वस्थ नजर आ रहे भुट्टों के अंदर दाने नदारद पाए जाने से किसानों में भारी आक्रोश है। करीब 60 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की लागत लगाने के बावजूद उत्पादन लगभग शून्य रहने से किसानों की आर्थिक स्थिति गहराते संकट में आ गई है। किसानों ने इस पूरे म