कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने जिले में शासकीय स्कूलों के सुचारू संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा शत-प्रतिशत स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री आकाश यादव ने विकासखंड कोलारस के शासकीय सांदीपनि उ. मा. वि. कोलारस, शासकीय मॉडल उ. मा. वि. कोलारस, शासकीय एकीकृत मा. वि. गोराटीला विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने और बिना पूर्व सूचना के नदारद रहने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को कड़े लहजे में निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिक्षकों की समय पर उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
साथ ही छात्रों की उपस्थिति बहुत ही कम होने पर प्राचार्य और सभी शिक्षकों को स्कूल प्रबंधन सुधारने और बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने के सख्त निर्देश दिए है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
11 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026