कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जिले में शासकीय संपत्तियों और मंदिर, माफी की भूमियों पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई जारी है।
शिवपुरी एसडीएम श्री आनंद सिंह राजावत के नेतृत्व में राजस्व दल द्वारा ग्राम पिपरसमा स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर की लगभग 100 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
तहसीलदार न्यायालय शिवपुरी द्वारा बेदखली आदेश पारित कर मुक्त कराई गई इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वालों पर 1,20,000 रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया गया है, जिसमें 95 हजार रुपए की वसूली की जा चुकी है, तथा शेष वसूली की कार्रवाई जारी है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
16 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026