परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा, एएनएम एवं सीएचओ हुए पुरस्कृत
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर ने सीएमएचओ कार्यालय के सभागृह में विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 11 जुलाई से 18 जुलाई के अवसर पर परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले आशा, एएनएम और सीएचओ को पुरस्कृत किया गया।
विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य सही समय पर गर्भधारण तथा दो बच्चों के बीच सही अंतराल को स्वैच्छिक साधनों से बढ़ावा देना है। जिससे मां एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार हो सके। मां और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए गर्भधारण हेतु सही समय तथा गर्भावस्था के बीच सही अंतर रखना जरूरी है। जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ्य और खुशहाल। इस पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थाओं में आमजन को गर्भ निरोध के अस्थायी साधनों की जानकारी दी जाकर अस्थायी साधनों के उपयोग हेतु प्रेरित किया जाएगा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri