जगदलपुर: शहर में स्थित कन्हैया बीकानेर होटल के पास पैसों के लेनदेन को लेकर 2 दोस्तों के विवाद में चला चाकू, एक व्यक्ति हुआ घायल
शहर में आज मंगलवार की रात 8 बजे पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही एक दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है. हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।